मुराद

टूटे हुए दिल, खुद को शाद करेंगे मुशायरों में हम तुझे, अब याद करेंगे उजड़ा है घर, तो क्या गज़ब हुआ, वीराने में भी खुद को, आबाद करेंगे आग़ोश से तुम्हें कर चुके हैं बरी, अब ज़हन से तुमको, आज़ाद करेंगे रह-रहकर याद आना ठीक बात नहीं, दिन-ब-दिन छोटी ये, मियाद करेंगे गर यही तेरी मर्ज़ी, चले जाएं शहर से, पूरी तेरी ये भी दिली, मुराद करेंगे। - कुंवर

टिप्पणियाँ