संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
भारतीय गीतकारी का नया अर्श : मनोज ‘ मुन्तशिर ’ क्या आपने कभी सोचा है कि एक अच्छे अभिनेता और गीतकार की पैमाइश क्या होती है ? यह कि वो उन भावों को भी अपने चेहरे और कागज पर उतारने में सफल हो जाते हैं जो उनके भीतर शायद न भी हों। भारतीय फिल्म जगत के ख्यातनाम गीतकारों की सूची में ऐसे ही कई नाम हैं जिन्होंने अपनी लेखनी से हजारों गीतों को शब्द दिए हैं और करोड़ों दिलों ने जिनके लिखे गीतों को गुनगुनाया है। गीतकार सलीम , जावेद-अख्तर , प्रसून जोशी , इरशाद कामिल जैसे कुछ ऐसे ही नाम हैं जिन्होंने शब्दों की बाजीगरी के बल पर इस सितारा जगत में अपना अलग वजूद बनाया है और बरसों तलक ये भारतीय फिल्म उद्योग के फ़लक पर छाए रहे हैं। लेकिन , पिछले कुछ सालों में जिस एक गीतकार ने चालू टाइप फिल्मी गीतों से अलग अपनी एक अलहदा गीत-शैली से सबको अपना मुरीद बना लिया है , जिसका लिखा हर एक नया गीत श्रोताओं की जुबां पर चढ़ जाता है , युवा गीतकारों की फेहरिस्त में आज के दौर में सबसे ऊपर जिसका नाम आता है , वो है मनोज मुन्तशिर। मनोज के गीतों की खासियत है उनका अंदाजे-बयां। वो बड़े ही सादगी भरे अल्फाजों से इतना कुछ कह जा...