ग़ज़ल "ज़िंदगी"
"ज़िंदगी" चाह तो थी मुझे नायाब ज़िंदगी की, मुकम्मल कब थी, याद नहीं है। तलाश थी ख़ुशियों की सर्द शब की, निकली जुगनूं सरीखी, मियाद नहीं है। खयालों में नहीं लाता, आरज़ू सुकुन की, नाउम्मीद सवाली हूँ, फ़रियाद नहीं है। ढर्रे में ढल चुका, गुंजाइश कहाँ शुबहे की, मेरा मुझसे बड़ा, सय्याद नहीं है। आहिस्ते चढ़ ‘कुंवर’, मुक़द्दर की मंज़िलें, इस इमारत की पक्की, बुनियाद नहीं है। -‘कुँवर’ जयपाल सिंह शेखावत