थक गया हूँ ओ हमराही....... महत्वाकांक्षाओं का कभी कोई ओर-छोर नहीं होता , प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पाना चाहता है। किंतु , कभी-कभी ऐसी स्थितियाँ भी बनती है जहाँ वो अपनी इच्छाओं के दायरे को समेटने की सोचता ही है , उस परिस्थिति में अपने साथी/जीवनसाथी से अपने मन की बात व्यक्त करती कविता.... क्या होना था ? वही हो गया , जिसका था आरंभ से डर , साहिल का नहीं कोई निशां , नाव हुई अपनी जर्जर , मंजिल की आ छोड़ें जिद , आओ यहीं बना लें घर। थक गया हूँ ओ हमराही , आओ राह में कर लें बसर। बचपन बीता , ढ़ल गया यौवन , उम्र यूं बीती झर-झर , सिहर जाता हूँ मैं अक्सर , चिंताओं के आगोश में डर , कब होगी बता अपनी मर्जी , जिएंगे कब जीवन मन-भर , थक गया हूँ....... चले जा रहे कब से हम , जिम्मेदारियों तले दबकर , कब उतरेगा बता ये बोझ , कब चलेंगे हम तन कर , बड़ी कठिन है ये पहेली , कुछ तो तू भी हल कर , थक गया हूँ....... औरों के सपने जीते-जीते , अपने ख़्वाबों के कतरे पर , न आया वो सुकूँ , न करार , इच्...